Latest Haldwani News: दहेज़ के नाम पर महिला की हुई हत्या, मृतका के परिजनों ने हल्द्वानी में दर्ज कराई रिपोर्ट 

Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) के मुखानी थाने(mukhani police station) में एक परिवार मने दहेज़(dowry) के नाम पर उनकी बेटी की हत्या किये जाने का मामला दर्ज करवाया है।

Latest Haldwani News: दहेज़ के नाम पर महिला की हुई हत्या, मृतका के परिजनों ने हल्द्वानी में दर्ज कराई रिपोर्ट 
JJN News Adverties

Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) के मुखानी थाने(mukhani police station) में एक परिवार मने दहेज़(dowry) के नाम पर उनकी बेटी की हत्या किये जाने का मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि 6 साल से विवाहिता महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालो के खिलाफ दहेज़ के नाम पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
जानकारी के लिए बता दें कि मृतका का ससुराल उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) के शाहजहांपुर में जहा उसका शव फंदे से लटका मिला। 

मृतका के परिजन हल्द्वानी के रहने वाले है जिन्होंने पुलिस को ये सूचना दी है कि बीती बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी बेटी का शव उसके पति के कमरे में लटका हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि मृतका का पति उसके शव को अस्पताल भी लेकर गया लेकिन वो पुलिस को सिर्फ गुमराह करने की उसकी साजिश थी और असल में खुद उसने ही उनकी बेटी की हत्या की है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले कई बार दहेज़ की मांग कर चुके है साथ ही बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। और अब दहेज़ ना देने पर उसे मार दिया। मृतका के दो बच्चे भी है जो माँ की मौत से सदमे में है। 

वही इस मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह(sp city harbans singh) का कहना है कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर उसके पति और ससुराल वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties