Haldwani News: haldwani में dm dhiraj singh garbiyal के निर्देश पर पुलिस प्रशासन और प्रोबेशन अधिकारी की संयुक्त टीम ने कल सड़क के किनारे निराश्रित महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर रखने का अभियान चलाया।
Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) शहर में जिलाधिकारी धिराज सिंह गर्बियाल(dm dhiraj singh garbiyal) के निर्देश पर पुलिस प्रशासन और प्रोबेशन अधिकारी की संयुक्त टीम ने कल सड़क के किनारे निराश्रित महिलाओं(homeless women) को सुरक्षित स्थान पर रखने का अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत कुछ महिलाओ को नारी निकेतन भेजा गया तो कुछ को वृद्ध आश्रम(old age home) भेजने की कार्रवाई की गई। जिससे कि महिलाओं की सुरक्षा की जा सके। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि जो निराश्रित महिलाये रोड किनारे बैठी है उनकी सुरक्षा और रात के वक़्त कोई भी हादसा न हो इसके मद्देनजर ये अभियान चलाया गया है।
साथ ही जो बुज़ुर्ग बेघर महिलाये है उनको ओल्ड होम में रखने वयवस्था की जा रही है। गौरतलब है कि शहर में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जहा निराश्रित महिलाए बैठी रहती है। और सर्दी के मौसम में निराश्रित महिलाये असुरक्षित पाई जाती है उन सभी महिलाओ की सुरक्षा की दृस्टि से सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह(city magistrate richa singh) के साथ ही हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।