Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) में आज उत्तराखंड परिवहन निगम(uttarakhand transport corporation) के एससी/ एसटी श्रमिक संघ और उत्तरांचल परिवहन मज़दूर संघ ने एक बैठक आयोजित की।
Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) में आज उत्तराखंड परिवहन निगम(uttarakhand transport corporation) के एससी/ एसटी श्रमिक संघ और उत्तरांचल परिवहन मज़दूर संघ ने एक बैठक आयोजित की। जिसमे दोनों संघो द्वारा परिवहन निगम प्रबंधन द्वारा निगम आउट सोर्स के माध्यम से की जाने वाली भर्ती का विरोध जताया गया।
इसके तहत उत्तराखंड(uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(cm pushkar singh dhami), परिवहन मंत्री चन्दन राम दास(chandan ram das), प्रमुख सचिव परिवहन और मण्डलीय प्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम कुमाऊं मंडल को ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में दोनों संघो के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आउट सोर्स के माध्यम से होने वाली भर्ती का विरोध किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि परिवहन निगम द्वारा परिचालकों और चालकों की सीधी भर्ती होनी चाहिए। साथ ही लम्बे समय से संविदा के तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को विभाग द्वारा पहले नियमित किया जाना चाहिए। उसके बाद चालक और परिचालक की सीधी भर्ती निकालनी चाहिए। पदाधिकारियों ने ये भी कहा कि अगर निगम द्वारा जल्द ही ये आदेश वापस नहीं लिया गया तो दोनों संघो के कर्मचारी आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।