अपने साहस का परिचय देते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर किया। इस बहादुरी के लिए अब जबाज जवान को भारतीय सेना के गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
Haldwani News: उत्तराखंड(uttarakhand) के कई बच्चों ने देश के लिए अपने प्राण निछावर किए हैं। देवभूमि की मिट्टी अपने बच्चों में देशप्रेम की भावना जन्म से ही भर देती है। लेकिन इस बार एक कहानी हल्द्वानी(haldwani) के गोविंद सिंह दसौनी(Govind Singh Dasauni) की है। जिन्होंने अपने साहस का परिचय देते हुए तीन आतंकवादियों(terrorist) को ढेर किया। इस बहादुरी के लिए अब जबाज जवान को भारतीय सेना(indian army) के गैलेंट्री अवार्ड(Gallantry Award) से सम्मानित किया जाएगा।
हल्द्वानी के फूलचौड़(phoolchoud) निवासी गोविंद सिंह दसौनी पिछले 15 साल से भारतीय सेना का हिस्सा रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। साल 2022 में उनकी यूनिट एक मिशन पर थी और उन्होंने जम्मू-कश्मीर(jammu kashmir) में तीन आतंकवादियों को ढेर किया था।
गोविंद को बहादुरी परिवार से विरासत में मिली है। वर्ष 2010 में उनके चचेरे भाई तारा सिंह दसौनी जम्मू- कश्मीर में ही शहीद हुए थे। वर्ष 2011 में शहीद तारा सिंह दसौनी(Shaheed Tara Singh Dasauni) को भारतीय सेना मेडल(Indian Army Medal) से नवाजा गया था।
गोविंद दसौनी के तीन भाई और चाचा भी भारतीय सेना में सेवारत हैं। 26 जनवरी 2023 को भारतीय सेना के गैलेंट्री अवार्ड से हवलदार गोविंद सिंह दसौनी को सम्मानित करने की घोषणा की गई। गोविंद सिंह की तरह उत्तराखंड के हजारों जवान देश सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा हर साल रिकॉर्ड संख्या में उत्तराखंड के निवासी भारतीय सेना का हिस्सा बनते हैं।