हल्द्वानी में छत पर घात लगाए बैठा गुलदार! इलाके में मचा हड़कंप !

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में घर की छत पर गुलदार दिखने से हड़कंप, दो दिन पहले गाय का किया था शिकार; ग्रामीणों में दहशत।

हल्द्वानी में छत पर घात लगाए बैठा गुलदार! इलाके में मचा हड़कंप !
JJN News Adverties

हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सरेशाम एक घर की छत पर गुलदार के बैठने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हाईवे के किनारे स्थित इस इलाके में एक घर की छत पर गुलदार घात लगाकर बैठा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कार सवारों ने अपनी गाड़ी रोकी और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। हैरानी की बात ये रही कि इतने लोगों की मौजूदगी के बावजूद गुलदार ने किसी पर हमला नहीं किया और वो अपने शिकार पर नजर बनाए रहा।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस घटना से दो दिन पहले ही गुलदार ने एक गाय को अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही ग्रामीण अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। इसी बीच, समाजसेवी रमेश चंद्र सूंठा ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में पिंजरा लगाया जाए, ताकि गुलदार को पकड़कर लोगों को राहत दी जा सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties