वैभव मर्डर केस में बड़ा एक्शन, 25 हजार का इनामी आरोपी मुकुल जैन गिरफ्तार

हल्द्वानी के चर्चित वैभव मर्डर केस में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मुकुल जैन को कालाढूंगी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

वैभव मर्डर केस में बड़ा एक्शन, 25 हजार का इनामी आरोपी मुकुल जैन गिरफ्तार
JJN News Adverties

हल्द्वानी के चर्चित वैभव मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मुकुल जैन को आखिरकार कालाढूंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत की गई, जिसे जनपद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार चला रही है।

पुलिस के मुताबिक थाना कालाढूंगी में दर्ज हत्या के मुकदमे में आरोपी मुकुल जैन घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोप है कि उसने वैभव कुमार के साथ मारपीट की थी, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने के बाद वैभव को इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी को देवलचौड़ रोड स्थित रामजी विहार गेट नंबर-4 के पास से गिरफ्तार किया।

फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

JJN News Adverties