हल्द्वानी भूमि ठगी केस में बड़ा एक्शन, धनंजय गिरी काठगोदाम थाने से गिरफ्तार!!

हल्द्वानी में करोड़ों की जमीन ठगी मामले में ठेकेदार धनंजय गिरी गिरफ्तार। आरोप है कि प्लॉट और निवेश के नाम पर लोगों से 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी की गई। एसआईटी पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

हल्द्वानी भूमि ठगी केस में बड़ा एक्शन,  धनंजय गिरी काठगोदाम थाने से गिरफ्तार!!
JJN News Adverties

हल्द्वानी में जहां जमीन खरीद-फरोख्त और निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। तो वही हल्द्वानी के चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी को ऊधमसिंहनगर पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे आरोपी को काठगोदाम थाने में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जानकारी के मुताबिक कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने गुरुवार देर रात यह कार्रवाई की। वही पुलिस सूत्रों के अनुसार धनंजय गिरी पर लोगों को जमीन दिलाने, प्लॉट बेचने और निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के गंभीर आरोप हैं।अब तक करीब 20 लोगों ने एसआईटी के सामने शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दे शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने अलग-अलग लोगों से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हड़प ली।

तो वही पीड़ितों के मुताबिक कई लोगों से जमीन की डील के नाम पर एडवांस रकम ली गई, लेकिन न तो जमीन का बैनामा कराया गया और न ही पैसे वापस लौटाए गए। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में एक ही जमीन को कई लोगों को दिखाकर सौदे किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। आपको बता दे शिकायतों की संख्या बढ़ने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया और पिछले कई महीनों से एसआईटी जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान बैंक ट्रांजैक्शन, संपत्तियों और दस्तावेजों की गहन जांच की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है कि इस कथित धोखाधड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा है कि मामले में जल्द विस्तृत ब्रीफिंग दी जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties