हल्द्वानी में बड़ी ड्रग्स रिकवरी, 600 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी से जुड़े कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 600 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है....

हल्द्वानी में बड़ी ड्रग्स रिकवरी, 600 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
JJN News Adverties

हल्द्वानी में नैनीताल SOG और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स रिकवरी सामने आई है। जहाँ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी से जुड़े कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 600 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

बता दे, ये कार्रवाई लंबे समय से चल रही गोपनीय निगरानी और पुख्ता सूचनाओं के आधार पर की गई। वहीं पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जिसके बाद, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार तस्करों के तार केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय और संभावित रूप से अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में संगठित नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता है और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. जल्द ही प्रेस वार्ता कर मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा करेंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties