रिसॉर्ट पर पुलिस की बड़ी रेड 62 लोग हिरासत में, आज होगा पूरा खुलासा

रामनगर के ढेला क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में पुलिस ने देर रात बड़ी छापेमारी कर 52 पुरुषों और 10 महिलाओं को हिरासत में लिया। मौके से शराब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की सूचना है।

रिसॉर्ट पर पुलिस की बड़ी रेड 62 लोग हिरासत में, आज होगा पूरा खुलासा
JJN News Adverties

इस वक्त की बड़ी खबर रामनगर से आ रही है, जहां एक रिसॉर्ट में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है। बता दे, रामनगर कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में ढेला क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में छापेमारी की। इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस के साथ SOG और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम भी शामिल रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रिसॉर्ट से 52 पुरुषों और 10 महिलाओं को हिरासत में लिया है। साथ ही मौके से हरियाणा ब्रांड की शराब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किए जाने की सूचना है।


सूत्रों के हवाले से ये भी जानकारी सामने आ रही है कि हिरासत में ली गई महिलाओं में कुछ नाबालिग होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। बता दे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी आज शाम कोतवाली रामनगर में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेंगे। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामले में किन धाराओं में कार्रवाई की गई है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं।

JJN News Adverties