नैनीताल हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल, 6 वकील प्रमोट, 6 नए नियुक्त

नैनीताल हाईकोर्ट में सरकारी पैरवी मजबूत करने के लिए 6 अधिवक्ताओं को पदोन्नति और 6 नए अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई। इस फैसले से मामलों की सुनवाई तेज होगी और न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।

नैनीताल हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल, 6 वकील प्रमोट, 6 नए नियुक्त
JJN News Adverties

उत्तराखंड के नैनीताल  से  एक खबर सामने आ रही है, जहां हाईकोर्ट में सरकारी पैरवी को मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। प्रदेश के विधि और  न्याय विभाग ने राज्य की वादकारिता प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 6 अधिवक्ताओं को पदोन्नति दी है, जबकि 6 नए अधिवक्ताओं की नियुक्ति भी की गई है। इसे मैं सरकार का मानना है कि इस फैसले से हाईकोर्ट में राज्य पक्ष को और मजबूती मिलेगी।

पदोन्नति पाने वाले अधिवक्ताओं को उनके अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे मामलों की बेहतर पैरवी संभव हो सकेगी। वहीं, नए अधिवक्ताओं की नियुक्ति से न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला राज्य की वादकारिता नीति के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाना है। कुल मिलाकर, सरकार का यह कदम हाईकोर्ट में कानूनी पक्ष को मजबूत करने और न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties