उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए उधम सिंह नगर में SSP अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जहां एक साथ 13 दरोगाओं के तबादले कर दिए गए हैं
उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए उधम सिंह नगर में SSP अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जहां एक साथ 13 दरोगाओं के तबादले कर दिए गए हैं।
सबसे पहले बात करें तो खटीमा कोतवाली में तैनात SI अनुराग सिंह को SSI किच्छा बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात सुरेंद्र प्रताप बिष्ट को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी ANTF रुद्रपुर भेजा गया है।
वही शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात SI विजय सिंह अब कलकत्ता फार्म चौकी के प्रभारी होंगे, जबकि बगवाड़ा चौकी में तैनात मोहन चंद्र जोशी को कोतवाली रुद्रपुर भेजा गया है। प्रदीप शर्मा को पुलिस लाइन से गदरपुर कोतवाली और नरेश पंत को रम्पुरा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं DCRB में तैनात दीपक जोशी को एसओजी रुद्रपुर में तैनाती मिली है। पुलभट्टा थाने में तैनात प्रदीप पंत अब आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी होंगे, जबकि ओमप्रकाश को कलकत्ता फार्म से पुलभट्टा थाना भेजा गया है।
इसके अलावा ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात सौरभ भारती को शिवराजपुर पट्टी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह खत्री को ट्रांजिट कैंप भेजा गया है। नीलम मेहरा को किच्छा से रुद्रपुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है, जबकि प्रदीप कोहली को शिवराजपुर पट्टी से बाजार चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अब देखना होगा कि इन नई तैनातियों के बाद जिले की पुलिसिंग में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।