हल्दानी के मुखानी थाना क्षेत्र के ऊंचापुल स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में दिनदहाड़े तीन महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है।
हल्दानी के मुखानी (Mukhani) थाना क्षेत्र के ऊंचापुल स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में दिनदहाड़े तीन महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब मंदिर परिसर में व्यास कथा (Vyas kathaa) का आयोजन चल रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन कीर्तन में व्यस्त थे |
जानकारी के मुताबिक तीनों महिलाएं भजन कीर्तन में शामिल थीं, तभी एक महिला ने पीछे से आकर उनके गले से सोने के मंगलसूत्र चुरा लिए, चौका देने वाली बात ये रही की महिलाओं को चोरी का पता तब चला जब उन्होंने घर लौटते समय अपने मंगलसूत्र की जांच की | घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक संदिग्ध महिला चोरी करती नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कितनी चालाकी से इस घटना को अंजाम दिया गया | वहीं इस संबंध मे जानकारी देते हुए एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि पुलिस ने दो महिलाओं की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा |