हल्द्वानी में रेस्टोरेंट में भीषण आग, नैनीताल रोड पर मचा हड़कंप

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों से इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हल्द्वानी में रेस्टोरेंट में भीषण आग, नैनीताल रोड पर मचा हड़कंप
JJN News Adverties

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक लगी भीषण आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरे रेस्टोरेंट परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

तो वही घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों को भी खतरा पैदा हो गया था। हालांकि, दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोकने में अहम भूमिका निभाई।

काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रेस्टोरेंट को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties