हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में गजेपुर गांव निवासी खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल ने देर रात अपने घर में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई।
HALDWANI NEWS-: हल्द्वानी शहर के चोरगलिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहाँ गजेपुर गांव निवासी खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल ने देर रात अपने घर में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक घटना से पहले घर में किसी बात को लेकर पारिवारिक कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर कमलेश बेलवाल ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां वो खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। तो वही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद की वजह और परिस्थितियों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। बहराल घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।