हल्द्वानी में महिला से बदसलूकी पड़ी भारी, आरोपी सलिक अली गिरफ्तार

हल्द्वानी। महिला से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...

हल्द्वानी में महिला से बदसलूकी पड़ी भारी, आरोपी सलिक अली गिरफ्तार
JJN News Adverties

हल्द्वानी। महिला से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मामला टीपी नगर क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी, फेज-6 डहरिया का है। 14 जुलाई की दोपहर एक डिलीवरी बॉय महिला के घर का पता पूछने पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सलिक अली ने कथित तौर पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और विरोध करने पर लकड़ी लेकर हमला करने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी उसके तथा उसकी बेटी के साथ कई बार अभद्रता और छेड़छाड़ जैसी हरकतें कर चुका है। घटना के बाद आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties