नगर निगम की आयुक्त ऋचा सिंह एक बार फिर संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय की मिसाल बनकर सामने आई है। लालडांट क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
नगर निगम की आयुक्त ऋचा सिंह (Municipal Commissioner Richa Singh) एक बार फिर संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय की मिसाल बनकर सामने आई है। लालडांट क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई | जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार महिला को एक टुकटुक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला के हाथ में गहरी चोट आई और हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।
हादसे के वक्त संयोगवश नगर आयुक्त ऋचा सिंह मौके से गुजर रही थी | नगर आयुक्त ने स्थिति को भांपते हुए बिना देर किए घायल महिला को तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल (Hospital) पहुंचाया, जहां महिला का इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि टुक-टुक चालक गलत दिशा में वाहन चला रहा था, जिसके चलते स्कूटी सवार महिला उससे टकरा गई। स्थानीय लोगों ने भी नगर आयुक्त के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और कहा कि उनका ये मानवीय चेहरा शहरवासियों के लिए एक प्रेरणा है।