नैनीताल में जर्जर और असुरक्षित भवनों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है।
नैनीताल जिले में जर्जर और असुरक्षित भवनों को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।बता दे तो वही जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जिले में कई पुराने संरक्षित और अन्य भवन लंबे समय से उचित रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। ऐसे भवन कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं और लोगों की जान-माल के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।
जानकारी की मुताबिक जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी जर्जर और असुरक्षित भवनों का सर्वे कर उनकी सूची तैयार की जाए। इसके बाद संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर भवनों की मरम्मत और आवश्यक रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
डीएम ने साफ कहा कि यदि भवन मालिक तय समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई नहीं करते हैं, तो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे में भवन मालिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने भवनों की समय-समय पर जांच कराएं और आवश्यक मरम्मत कराकर सुरक्षा मानकों का पालन करें।