हल्द्वानी तहसील में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने औचक निरीक्षण किया।
गुरुवार दोपहर डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से तहसील परिसर में कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि निरीक्षण की सूचना मिलते ही परिसर में कार्यरत कई अराइज़ नवीस मौके से चले गए।तो वही निरीक्षण के दौरान डीएम ने तहसील के नजरात कक्ष का भी जायजा लिया और जनहित से जुड़े कार्यों के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की। कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया।
बता दे डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी जनहित के कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और पूरी जिम्मेदारी के साथ किए जाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।तो वही जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले आम नागरिकों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और उनके कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान पूरे तहसील परिसर में हलचल का माहौल बना रहा।प्रशासन का कहना है कि जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।