बकरा ईद पर नया ट्रैफिक प्लान स्कूटी एंट्री भी बंद!

ईद और छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 28 मई से 2-3 दिनों तक बाहरी दुपहिया वाहनों की एंट्री नैनीताल और कैंची धाम में बंद कर दी है। शटल सेवा के जरिए आगे भेजा जाएगा।

बकरा ईद पर नया ट्रैफिक प्लान स्कूटी एंट्री भी बंद!
JJN News Adverties

हर साल ईद और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में बाइक और स्कूटी सवार पर्यटक पहाड़ों की ओर पहुंचते हैं। जिस वजह से 
पर्यटकों की लगातार बढ़ती भीड़ और भारी ट्रैफिक जाम को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। 28 मई से अगले 2 से 3 दिनों तक बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले दुपहिया वाहनों की एंट्री नैनीताल और कैंची धाम की ओर बंद रहेगी।
पुलिस के मुताबिक इससे सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है और हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए इस बार प्रशासन पहले से अलर्ट मोड पर है।
नई व्यवस्था के तहत बाहरी दुपहिया वाहनों को कालाढूंगी और काठगोदाम से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। वहां से पर्यटकों को शटल सेवा के जरिए आगे भेजा जाएगा।
इसके अलावा नैनीताल और कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी बाइकों पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान चारपहिया वाहन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें।
नैनीताल पुलिस ने साफ कहा है कि यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और पहाड़ी मार्गों पर ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए लिया गया है।

JJN News Adverties