लालकुआं में पुलिस का शिकंजा! भड़काऊ पोस्ट पर दो छात्र नेता हिरासत में

लालकुआं। सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ पोस्ट साझा करने के मामले में लालकुआं कोतवाली पुलिस ने दो छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है....

लालकुआं में पुलिस का शिकंजा! भड़काऊ पोस्ट पर दो छात्र नेता हिरासत में
JJN News Adverties

लालकुआं। सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ पोस्ट साझा करने के मामले में लालकुआं कोतवाली पुलिस ने दो छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि संबंधित पोस्ट से क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।

पुलिस के अनुसार, देशभर में चर्चित पेपर लीक प्रकरण को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए जाने के बाद कार्रवाई की गई। इस क्रम में एआईएसएफ (AISF) के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार और छात्र नेता गोविंद राजभर को हिरासत में लिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि दोनों युवकों से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं शांति भंग करने की आशंका वाले मामलों में पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है तथा सोशल मीडिया पर भी विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है।

JJN News Adverties