हल्द्वानी में 24 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। महिला छह माह की गर्भवती थी और अपने पीछे ढाई साल की मासूम बेटी को छोड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां एक 24 साल की गर्भवती महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि महिला छह माह की गर्भवती थी और अपने पीछे ढाई साल की एक मासूम बेटी को छोड़ गई है।
बता दे, काठगोदाम थाना क्षेत्र के मल्ला प्लाट दमुवाढूँगा में एक 24 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार महिला घर के भीतर अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही मृतका की पहचान मनीषा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उनके परिवार में पति तथा ढाई साल की एक बेटी है। महिला छह माह की गर्भवती भी थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार में चल रहे विवाद और तनाव की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।