स्मार्ट मीटर बना 'झटका मीटर'! बढ़े बिजली बिलों पर सड़कों पर उतरे लोग!!

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों का विरोध तेज हो गया है।

स्मार्ट मीटर बना 'झटका मीटर'! बढ़े बिजली बिलों पर सड़कों पर उतरे लोग!!
JJN News Adverties

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की नाराज़गी अब सड़कों पर दिखाई देने लगी है। इसी बीच कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध किया।

बता दे, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि बढ़े हुए बिजली बिलों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

वही प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने, बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा करने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की गई।

वहीं कांग्रेस नेता ललित जोशी ने चेतावनी दी कि यदि जनता की शिकायतों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।

JJN News Adverties