क्वारब मार्ग पूरी तरह बंद! अल्मोड़ा–हल्द्वानी हाईवे पर बड़ा अलर्ट

कुमाऊं की लाइफलाइन माने जाने वाले अल्मोड़ा–हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के क्वारब इलाके में एक बार फिर बड़ा खतरा सामने आ गया है, इस रूट को पूरी तरह बंद करने का फैसला ....

क्वारब मार्ग पूरी तरह बंद!  अल्मोड़ा–हल्द्वानी हाईवे पर बड़ा अलर्ट
JJN News Adverties

कुमाऊं की लाइफलाइन माने जाने वाले अल्मोड़ा–हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के क्वारब इलाके में एक बार फिर बड़ा खतरा सामने आ गया है और इसी वजह से प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए इस रूट को पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से यहां लगातार भूस्खलन और पहाड़ी के खिसकने की घटनाएं हो रही थीं, जिसके चलते सड़क पर दरारें और मलबा गिरने की समस्या बढ़ती जा रही थी। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए 29 मई 2026 से अगले आदेश तक इस मार्ग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।


अब बात करें ट्रैफिक की तो प्रशासन ने साफ किया है कि हल्के वाहन और बसें क्वारब बाईपास से चलेंगी, जबकि भारी वाहनों के लिए अलग वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। इनमें अल्मोड़ा–विश्वनाथ–शहरफाटक राज्य मार्ग-13 और खैरना–रानीखेत मार्ग शामिल हैं। प्रशासन ने सभी ड्राइवरों से अपील की है कि वे तय किए गए रूट का ही पालन करें ताकि किसी तरह की दिक्कत या हादसा न हो।


वहीं इस फैसले का सीधा असर यात्रियों पर पड़ना तय माना जा रहा है, खासकर अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले लोगों को अब लंबा सफर तय करना पड़ेगा। साथ ही ट्रांसपोर्ट और मालवाहन पर भी असर दिखेगा और समय के साथ खर्च भी बढ़ सकता है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties