हल्द्वानी में भी सजने लगा है रामलीला मैदान , जानिए क्या है 22 जनवरी के लिए खास 

अयोध्या के राम मंदिर में, 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसका देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं हल्द्वानी में भी रामलीला मैदान को संजाने का काम पूरे जोरों पर है |

हल्द्वानी में भी सजने लगा है रामलीला मैदान , जानिए क्या है 22 जनवरी के लिए खास 
JJN News Adverties

श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या(Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर(Ram mandir) में 22 जनवरी को रामलला(Ramlala) की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसका देशवासियों और सनातन प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। इसी क्रम में हल्द्वानी(Haldwani) में भी रामलीला मैदान(Ramlila Maidan) को संजाने संवारने का काम जोर-शोर से चल रहा है।

 

आपको बता दे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है | जिसमें प्रभु राम के भजन चल रहे हैं तो वहीं बच्चे और महिलाएं भी इसे संवारने में आगे आए हैं और कुमाऊंनी ऐंपण कला(Aipan art) के माध्यम से इसे सजा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद बच्चे और महिलाएं पेंटिंग ब्रश हाथ में लेकर पूरी मेहनत से भगवान राम का नाम लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties