रानीखेत हत्याकांड: स्कूटी विवाद में युवक का गला काटकर की हत्या...!!

रानीखेत में भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे 19 वर्षीय सागर सिंह की मामूली स्कूटी विवाद में हत्या कर दी गई।

रानीखेत हत्याकांड: स्कूटी विवाद में युवक का गला काटकर की हत्या...!!
JJN News Adverties


रानीखेत से एक ऐसी खबर जिसने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे 19 साल के युवक की मामूली स्कूटी विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया।दरअसल,पिछले दिन रानीखेत के ऐना गांव में रहने वाले 19 साल के सागर सिंह की हत्या कर दी गयी थी। वही पुलिस के मुताबिक करीब दो महीने पहले एक शादी समारोह में स्कूटी पर खरोंच आने को लेकर सागर और उसके फुफेरे भाई कृष्णा का आरोपी जगत सिंह बोरा से विवाद हुआ था। आरोपी ने उसी दिन बदला लेने की ठान ली।

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात से एक दिन पहले आरोपी खैरना बाजार से हथौड़ा और रानीखेत से चाकू खरीदकर लाया था। दोनों हथियार उसने फौजी रंग के बैग में छिपाए और मौका मिलते ही सागर पर पहले हथौड़े से हमला किया, फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी।बताया जा रहा की जब सागर की बुआ जानकी देवी और चचिया सास सबुली देवी उसे बचाने पहुंचीं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया और वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मजखाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

JJN News Adverties