हल्द्वानी के मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में वेतन विवाद सुलझता दिख रहा है। 14 में से 12 मांगें मानी गईं, हड़ताल खत्म। 2 मांगें लंबित। माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई, स्थिति नियंत्रण में।
हल्द्वानी के मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में चल रहा श्रमिकों का वेतन विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है।
आपको बतादे की पिछले दो दिनों से जारी हड़ताल के बीच प्रशासन और प्रबंधन के साथ हुई बातचीत के बाद बड़ा समाधान निकला है।
जानकारी के मुताबिक, श्रमिकों की 14 में से 12 मांगों को मान लिया गया है, जिसके बाद श्रमिकों ने हड़ताल समाप्त कर दी है और काम पर लौटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
हालांकि अभी दो मांगें लंबित हैं, जिन पर संबंधित विभाग द्वारा जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक अहम पहलू भी सामने आया है।
वही पुलिस के अनुसार, जहां एक ओर श्रमिक शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे, वहीं कुछ अराजक तत्वों ने मौके पर पहुंचकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
ऐसे में एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल, क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। तो चलिए सुनते है इस पर एसएसपी हल्द्वानी मंजूनाथ टीसी का क्या कहना है