हल्द्वानी में शहीद मेजर कमलेश पाण्डे के नाम की सड़क बदहाल, स्थानीय लोगों ने सौंपा ज्ञापन!!

हल्द्वानी के वार्ड नंबर 40 स्थित कान्तीपुरम, हिम्मतपुर मल्ला में शहीद मेजर कमलेश पाण्डे के नाम पर बनी सड़क की बदहाल स्थिति।

हल्द्वानी में शहीद मेजर कमलेश पाण्डे के नाम की सड़क बदहाल, स्थानीय लोगों ने सौंपा ज्ञापन!!
JJN News Adverties

हल्द्वानी के वार्ड नंबर 40 स्थित कान्तीपुरम, हिम्मतपुर मल्ला में शहीद मेजर कमलेश पाण्डे के नाम पर बनी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य अधूरा छोड़ने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क कई जगह खोदी गई थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद मरम्मत नहीं की गई। इसके चलते सड़क पर गड्ढे हो गए हैं और राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। साथ ही बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है।

इसमें क्षेत्रवासियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत, गड्ढों की भराई और अधूरे काम को जल्द पूरा करने की मांग की है। उनका कहना है कि शहीद के नाम से जुड़ी सड़क की ऐसी स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।
वहीं, परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर में 10 टीमें विकास कार्यों में लगी हैं। तो बारिश के कारण कुछ काम प्रभावित हुए हैं, लेकिन मौसम सामान्य होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

JJN News Adverties