हल्द्वानी में सनसनी... CM धामी के दौरे से पहले कार में मिला शव, और फिर ?

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के पास इस वक्त एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार में एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

हल्द्वानी में सनसनी... CM धामी के दौरे से पहले कार में मिला शव, और फिर ?
JJN News Adverties

HALDWANI NEWS-: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के पास इस वक्त एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार में एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कार में एक युवक को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी, कोतवाल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव होगा।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल पर मिली हर जानकारी को रिकॉर्ड किया जा रहा है। इस बड़ी खबर पर हमारी टीम लगातार नजर बनाए हुए है और अपडेट्स मिलते ही आपको सूचित किया जाएगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties