हल्द्वानी में शर्मनाक हरकत! रात में घरों में घुसकर चुराता था महिलाओं के कपड़े

हल्द्वानी: रात के अंधेरे में घरों की दीवार फांदकर महिलाओं के कपड़े चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है....

हल्द्वानी में शर्मनाक हरकत! रात में घरों में घुसकर चुराता था महिलाओं के कपड़े
JJN News Adverties

हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में घरों की दीवार फांदकर महिलाओं के कपड़े चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, महेश नगर, नवाबी रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जून की रात करीब 3 बजकर 23 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर की दीवार फांदकर परिसर में घुसा और बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी कर फरार हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज के साथ वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की।

आखिरकार, लगातार प्रयासों के बाद 24 जून को पुलिस ने टैगोर पब्लिक स्कूल के पास स्थित क्रिकेट मैदान से आरोपी निकेत सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी कपड़े भी बरामद कर लिए गए। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

JJN News Adverties