हल्द्वानी में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, समाजसेवियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा क्षेत्र में सोमवार को बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से अफरा-तफरी मच गई...

हल्द्वानी में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, समाजसेवियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
JJN News Adverties

हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा क्षेत्र में सोमवार को बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय समाजसेवियों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।


इतना ही नहीं समाजसेवी विशाल वर्मा, अंजलि वर्मा और तनीषा ने तारों में शॉर्ट सर्किट देखकर तुरंत बिजली विभाग, 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही उन्होंने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोककर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा।


जहाँ सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इससे घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।


साथ ही विशाल वर्मा ने लोगों से अपील की कि ऐसी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें और सुरक्षित तरीके से दूसरों को भी सतर्क करें।

JJN News Adverties