तीनपानी हादसे के बाद SSP का एक्शन, दुर्घटनास्थल का किया निरीक्षण; सड़क सुरक्षा सुधार के दिए निर्देश।

तीनपानी बाईपास पुल पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे, जिसमें स्कूटी सवार चार लोगों की जान चली गई थी, उसके बाद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया....

तीनपानी हादसे के बाद SSP का एक्शन, दुर्घटनास्थल का किया निरीक्षण; सड़क सुरक्षा सुधार के दिए निर्देश।
JJN News Adverties

तीनपानी बाईपास पुल पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे, जिसमें स्कूटी सवार चार लोगों की जान चली गई थी, उसके बाद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इतना ही नहीं SSP ने घटनास्थल पर सड़क की स्थिति, पुल के घुमाव, दोनों वाहनों की दिशा और दुर्घटना से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को हादसे के कारणों का वैज्ञानिक और तकनीकी विश्लेषण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
इसमें SSP ने कहा कि इस दुर्घटना से पुलिस, वाहन चालकों और समाज सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और सतर्क ड्राइविंग ही ऐसे हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।
उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि नैनीताल पुलिस सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए आगे भी सख्त अभियान जारी रखेगी, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

JJN News Adverties