SSP के निर्देश पर सख्ती, शराबी चालक पर टूटा पुलिस का कहर

Nainital Police के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लालकुआं पुलिस ने नशे में डंपर चला रहे चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

SSP के निर्देश पर सख्ती, शराबी चालक पर टूटा पुलिस का कहर
JJN News Adverties

Nainital Police का “ऑपरेशन प्रहार” अभियान लगातार सड़क पर लापरवाही और नशे में वाहन चलाने वालों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। इसी अभियान के तहत Lalkuan पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपर चालक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

बताया जा रहा है कि Dr. Manjunath TC के निर्देश पर जिलेभर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक डंपर को रोका, जिसका चालक राजेंद्र पाल निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश अत्यधिक नशे की हालत में वाहन चलाता मिला। पुलिस के मुताबिक चालक सार्वजनिक मार्ग पर लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था।

इसके बाद लालकुआं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया और डंपर को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 और 207 के तहत सीज कर दिया

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ और कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर करें।

JJN News Adverties
JJN News Adverties