हल्द्वानी का बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है, इसकी सुनवाई आगामी 24 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय में निर्धारित की गई है।
हल्द्वानी का बनभूलपुरा (Banbhulpura) रेलवे प्रकरण एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है, इसकी सुनवाई आगामी 24 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय में निर्धारित की गई है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बहुचर्चित मामला मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है, जिसमें न्यायमूर्ति जॉय माल्या बागची (Justice Joy Mallya Bagchi) और न्यायमूर्ति विपुल M. पंचोली शामिल रहेंगे।
सुनवाई को देखते हुए बृहस्पतिवार को आयोजित पीस कमेटी (Peace Committee) की बैठक में भी शांति सौहार्द के साथ रमजान मनाने और संभावित सुनवाई पर वार्ता हुई। सुनवाई को लेकर पुलिस अलर्ट पर है और विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बनभूलपुरा की गफूर बस्ती समेत अन्य इलाकों में रेलवे ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण का दावा किया और करीब 29 एकड़ भूमि पर काबिज लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया । इस पर दूसरा पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया जहाँ से अब इस पर फैसला आना है। बता दें इससे पहले बीते साल दिसंबर में 3 बार इस मामले पर सुनवाई टल चुकी है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की क्या 24 फरवरी को मामले में सुनवाई होती है और यदि सुनवाई होती है तो कोर्ट क्या फैसला सुनाता है |