हल्द्वानी में संदिग्ध मौत! फंदे से लटका मिला शव, पत्नी ने कहा- ये हत्या है

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा चौकी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 53 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.....

हल्द्वानी में संदिग्ध मौत! फंदे से लटका मिला शव, पत्नी ने कहा- ये हत्या है
JJN News Adverties

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा चौकी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 53 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मिट्ठू लाल के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात परिजनों ने उन्हें घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृतक की पत्नी रानी ने आत्महत्या की आशंका से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई। उनका आरोप है कि उनके पति की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

JJN News Adverties