हल्द्वानी में छात्र की संदिग्ध मौत! कमरे में फंदे से लटका मिला 19 साल का युवक

हल्द्वानी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 साल के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

हल्द्वानी में छात्र की संदिग्ध मौत! कमरे में फंदे से लटका मिला 19 साल का युवक
JJN News Adverties

हल्द्वानी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 साल के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 
बता दे, कोचिंग से लौटने के कुछ ही देर बाद छात्र ने ऐसा कदम उठाया…जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

दरअसल, मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से है, जहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 साल के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही मृतक की पहचान हेमंत परिहार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक हेमंत हल्द्वानी के भगवानपुर केसर कॉलोनी में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह कोचिंग से वापस लौटा…फिर घर पहुंचने के बाद कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो हेमंत फंदे से लटका मिला

ये दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे… लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम आखिर क्यों उठाया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties