कमिश्नर की सख्ती का असर: 14 साल बाद जमीन की रजिस्ट्री पूरी

हल्द्वानी में एक बार फिर प्रशासनिक पहल का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है, जहां कुमाऊं कमिश्नर और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के प्रयासों से 14 साल से लंबित भूमि विवाद का समाधान हो गया...

कमिश्नर की सख्ती का असर: 14 साल बाद जमीन की रजिस्ट्री पूरी
JJN News Adverties

हल्द्वानी में एक बार फिर प्रशासनिक पहल का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है, जहां कुमाऊं कमिश्नर और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के प्रयासों से 14 साल से लंबित भूमि विवाद का समाधान हो गया। दरअसल, ऋषिकेश निवासी श्रीमती गीता बैरागी ने वर्ष 2012 में किच्छा की सुनहरा कॉलोनी में 60 गज का भूखंड 95 हजार रुपये में खरीदा था। लेकिन भुगतान के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं की गई। वही कई वर्षों तक संबंधित पक्षों से संपर्क करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। इसके बाद अप्रैल 2026 में गीता बैरागी अपनी शिकायत लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के समक्ष पहुंचीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने तहसील प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आखिरकार विक्रेता द्वारा जमीन की रजिस्ट्री गीता बैरागी के नाम कर दी गई।

14 साल बाद न्याय मिलने से खुश गीता बैरागी ने स्वयं कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर दीपक रावत का आभार व्यक्त किया। यह मामला आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक उदाहरण माना जा रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties