24 घंटे में दूसरी बड़ी आग भड़की..जूते की दुकान बनी आग का शिकार, एक के बाद एक आग!

हल्द्वानी में आग की घटनाएं लगातार बीते दिन KVM स्कूल में आग लगने की घटना के बाद कल ही शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक मीरा मार्ग स्थित एक जूते की दुकान में अचानक आग भड़क गई....

24 घंटे में दूसरी बड़ी आग भड़की..जूते की दुकान बनी आग का शिकार, एक के बाद एक आग!
JJN News Adverties

हल्द्वानी में आग की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। अभी बीते दिन KVM स्कूल में आग लगने की घटना के बाद कल ही शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक मीरा मार्ग स्थित एक जूते की दुकान में अचानक आग भड़क गई। वही इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं और आग से बचाव के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक मीरा मार्ग स्थित "माशा शूज" नाम की दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिससे आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में खूब अफरा-तफरी मच गई। वही तुरंत पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी गई और फायर कर्मियों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन आग तेजी से फैल रही थी और दुकान में रखा जूते, फर्नीचर व अन्य सामान सब कुछ उसकी चपेट में आ गया। हालांकि फायर सर्विस की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय दुकान बंद थी, इसलिए किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन आग से दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है।

लेकिन KVM स्कूल के बाद मुख्य बाजार में आग की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन आग की घटनाओं की वजह तलाशने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कुछ कदम उठाता है।

JJN News Adverties