हल्द्वानी उपकारागार में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की है। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया
हल्द्वानी उपकारागार(Haldwani Sub Jail) में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की है। इससे जेल प्रशासन(Prison administration) में हड़कंप मच गया | वहीं कैदियों में हड़कंप मचा रहा। बताया जा रह है कि जेल के अंदर मोबाइल चलाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि छापेमारी(Raid) में ऐसा कुछ नहीं मिला।
इस दौरान जेल में बंदियों की अधिक संख्या और उनके बैरकों में रहने की अच्छी व्यवस्था नहीं होने पर अधिकारियों ने चिंता जताई। फिलहाल प्रशासन और पुलिस को कोई भी कमी देखने को नहीं मिली। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी (City Magistrate AP Vajpayee), एसपी सिटी प्रकाश चंद्र (SP City Prakash Chandra), सीओ नितिन लोहनी (CO Nitin Lohani) और जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय मौजूद रहे।