रामनगर में वीआईपी मूवमेंट के चलते हाई अलर्ट, ओम बिरला पहुंचे जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व। ढिकाला में ठहराव, कड़ी सुरक्षा के बीच परिवार संग करेंगे जंगल सफारी।
रामनगर में कल वीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
जिसमे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे हैं। जहा उनका काफिला कल सड़क मार्ग से रामनगर पहुंचा, जहां से वे सीधे ढिकाला जोन के लिए रवाना हुए।बताया जा रहा है कि उनके ठहरने की व्यवस्था ढिकाला स्थित ओल्ड एफआरएच फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में की गई है।
वही ये दौरा पूरी तरह निजी है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है।आपको बता दे ओम बिरला अपने परिवार के साथ जंगल सफारी का आनंद लेंगे और कॉर्बेट के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ वन्यजीवों को करीब से देखेंगे।
आपको बता दे उनके आगमन को लेकर पहले से ही कॉर्बेट प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सतर्क था।
जहा तैयारियों के तहत एक अहम बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें वन विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
तो वही बैठक में उनके पूरे कार्यक्रम, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिसमे प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।
ओर सुरक्षा के मद्देनज़र कॉर्बेट और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।कुल मिलाकर, अगले दो दिनों तक कॉर्बेट क्षेत्र में हाई अलर्ट रहेगा और वीआईपी मूवमेंट के चलते सुरक्षा व्यवस्था अपने चरम पर नजर आएगी।