मुहर्रम पर ट्रैफिक अलर्ट! बनभूलपुरा और लालकुआं में रूट डायवर्ट !

हल्द्वानी के बनभूलपुरा और लालकुआं क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है...

मुहर्रम पर ट्रैफिक अलर्ट! बनभूलपुरा और लालकुआं में रूट डायवर्ट !
JJN News Adverties

हल्द्वानी के बनभूलपुरा और लालकुआं क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। वही सीओ हल्द्वानी एवं लालकुआं अमित कुमार ने बताया कि जुलूस के दौरान बनभूलपुरा और लालकुआं क्षेत्र के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, ताकि जुलूस बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके और आम लोगों को भी कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

साथ ही बताया कि ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस के जवान संवेदनशील चौराहों और प्रमुख मार्गों पर तैनात रहेंगे। जरूरत पड़ने पर मौके की स्थिति के अनुसार ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें, निर्धारित रूट का पालन करें और पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का सहयोग करें।

सीओ अमित कुमार ने ये भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं ट्रैफिक संबंधी समस्या दिखाई दे तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दें।

JJN News Adverties