हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा! गड्ढे से बचाने में अनियंत्रित हुआ ई-रिक्शा, चालक की मौत

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई.....

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा! गड्ढे से बचाने में अनियंत्रित हुआ ई-रिक्शा, चालक की मौत
JJN News Adverties

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, उजाला नगर निवासी 45 वर्षीय आरिफ सामान से भरा ई-रिक्शा लेकर लिंक मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित नहर में जा गिरा।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरिफ अपने सामान को बचाने के प्रयास में नहर में उतर गए। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गहरे पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने तत्काल उन्हें नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और गहरे गड्ढों को हादसे की वजह बताते हुए प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

JJN News Adverties