उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत !

मंगलवार देर रात नैनीताल के रामगढ़ के गागर क्षेत्र में एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत !
JJN News Adverties

NAINITAL NEWS-: मंगलवार देर रात नैनीताल जिले के रामगढ़ के गागर क्षेत्र में एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे सभी पीड़ित गाज़ियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं। वही हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस ने खाई में गिरे सभी आठ लोगों को बाहर निकालकर भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहाँ अस्पताल में डॉक्टरों ने सचिन लक्षी को मृत घोषित कर दिया। बाकी छह घायलों नितिन , रुचि, निस्ता, शामा, कंचन और लवे को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। वही इस सम्बन्ध में कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया गया है और मृतकों के शव भवाली में रखे गए हैं। उन्होंने ये भी पुष्टि की कि सभी लोग गाज़ियाबाद के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जाँच में जुटी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties