हल्द्वानी में नगर निगम क्षेत्र की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल, हालत स्थिर।
HALDWANI NEWS-: हल्द्वानी के नगर निगम क्षेत्र में एक निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूर घायल हो गए। यह घटना मंगल पड़ाव पुलिस चौकी के निकट हुई, जहां नगर निगम की एक दुकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान में पुरानी संरचना हटाकर नया निर्माण किया जा रहा था। निगम अधिकारियों ने बताया कि लगभग 6 फीट के पुराने शटर को हटाकर मुख्य मार्ग की ओर करीब 12 फीट का नया शटर लगाया जा रहा था। इसी दौरान छत का हिस्सा गिर गया, जिससे काम कर रहे दो मजदूर मलबे में फंस गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायल मजदूरों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।
राहत और सुरक्षा चेतावनी: