UKD में बड़ा बवाल! एक नेता पद से हटे, दूसरे पर 6 साल का बड़ा एक्शन!!

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया है।

UKD में बड़ा बवाल! एक नेता पद से हटे, दूसरे पर 6 साल का बड़ा एक्शन!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड क्रांति दल यानी यूकेडी में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पार्टी के दो प्रमुख नेताओं पर कार्रवाई करते हुए एक नेता को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है, जबकि दूसरे नेता को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज होने की चर्चा है।

दरअसल, UKD केंद्रीय अध्यक्ष की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, कैप्टन राकेश ध्यानी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। पार्टी की ओर से उन पर लगातार संगठन के खिलाफ बयानबाजी करने और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी को लेकर आरोप लगाने का आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि इन्हीं कारणों को आधार बनाते हुए पार्टी नेतृत्व ने ये  कार्रवाई की है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम के बाद यूकेडी की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर इसका क्या असर देखने को मिलता है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

JJN News Adverties