Latest Haldwani News: हल्द्वानी में भाजपा के कुमाऊँ कार्यालय मे मचा हड़कंप

हल्द्वानी में भाजपा के कुमाऊँ कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू और भाजपा कार्यकर्ता गोविंद टाकुली के बीच विवाद हो गया

Latest Haldwani News:  हल्द्वानी में भाजपा के कुमाऊँ कार्यालय मे मचा हड़कंप
JJN News Adverties

हल्द्वानी में भाजपा के कुमाऊँ कार्यालय (Kumaun Office) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू (Former Minister of State Anil Kapoor Dabboo) और भाजपा कार्यकर्ता गोविंद टाकुली (BJP worker Govind Takuli) के बीच विवाद हो गया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के बेहद करीबी बताए जाते हैं। आज जैसे ही यह खबर शहर में फैली तो चर्चा का विषय बन गई, बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई है, वही जब मीडिया ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू से बात करी तो उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय में बैठने वाला गोविंद टाकुली नाम का शख्स उनको पिछले कई दिनों से गलत मैसेज भेज कर बदनाम करने की कोशिश कर रहा था और बार-बार पैसों की मांग भी करता था आज भी उसने ऐसी ही हरकत की हालांकि उनके साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी है। फिलहाल पुलिस गोविंदा टाकुली को पकड़ कर थाने ले गई। अभी तक पूर्व दर्जा राज्यमंत्री द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है हालांकि उनका कहना है कि उनके साथ अभद्रता करने वाला व्यक्ति इसी प्रवृत्ति का है इससे पहले भी उसके कई मामले हो चुके हैं वह लाइसेंसी हथियार भी रखता है, और उसके द्वारा उनसे पैसे भी मांगे जा रहे थे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties