हल्द्वानी में 2026-27 की जिला योजना बैठक में ₹70.18 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली, जबकि खराब सड़कों को लेकर PWD पर सवाल उठे।
हल्द्वानी से एक अहम खबर सामने आ रही है, जहां प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में नैनीताल जिले की साल 2026-27 की वार्षिक जिला योजना बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रभारी मंत्री ख़ज़ान दास, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिले के सभी विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आपको बातदे की इस बैठक में इस साल के लिए 70 करोड़ 18 लाख रुपये की जिला योजना को मंजूरी दी गई। वही अगर बजट आवंटन की बात करें तो लोक निर्माण विभाग यानी PWD को सबसे अधिक 10 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि जल संस्थान को 6 करोड़ रुपये आवंटित किए गई है। इसके अलावा अन्य विभागों को भी आवश्यकतानुसार बजट प्रदान किया गया है।
हालांकि, बैठक के दौरान सड़कों की खराब स्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों ने PWD विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। जिसके बाद इस पर प्रभारी मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त सड़कों के निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।