उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बाह्य सहायतित विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आधारभूत ढांचे के विकास, धीमी परियोजनाओं
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं की रफ्तार तेज करने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाह्य सहायतित परियोजनाओं के जरिए राज्य में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष फोकस किया जाए।तो वही समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने सभी धीमी गति से चल रहे प्रोजेक्ट्स की लगातार मॉनिटरिंग, मैनपावर और मशीनरी बढ़ाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरी हो चुकी परियोजनाओं की क्लोजर रिपोर्ट समय पर संबंधित एजेंसियों और केंद्र सरकार को भेजने के लिए भी कहा।
उन्होंने मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइन परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने, उत्तराखंड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट में तेजी लाने और तकनीकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक व आईटीआई की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।बता दे प्रदेश में विश्व बैंक, एडीबी, जाईका और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की सहायता से शहरी विकास, आपदा प्रबंधन, वानिकी, कृषि और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।