हल्द्वानी से बड़ी खुशखबरी! 60 लाभार्थियों को मिले ₹16 करोड़ के लोन

हल्द्वानी में आयोजित विशेष ऋण वितरण शिविर में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने करीब 60 लाभार्थियों को ₹16 करोड़ के ऋण वितरित किए। स्वरोजगार, कृषि, उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

हल्द्वानी से बड़ी खुशखबरी! 60 लाभार्थियों को मिले ₹16 करोड़ के लोन
JJN News Adverties

उत्तराखंड में स्वरोजगार और ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। आपको बतादे की उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने हल्द्वानी में आयोजित एक विशेष ऋण वितरण शिविर के माध्यम से करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का प्रयास किया है।

 

दरअसल, हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के केंद्रीय प्रसंस्करण सेल परिसर में आयोजित शिविर के दौरान करीब 60 लाभार्थियों को 16 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपते हुए कहा कि बैंक प्रदेशभर की लगभग 300 शाखाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, कृषि, लघु उद्योग और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

 

उन्होंने बताया कि बैंक बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से लागू कर रहा है। वहीं, स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही बैंक का मानना है कि ये पहल रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।

JJN News Adverties