आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अग्निवीर भर्ती और नौकरी में मिलेगा फायदा!!

उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अग्निवीर भर्ती और नौकरी में मिलेगा फायदा!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल इच्छुक छात्र-छात्राएं अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आपको बता दे राजकीय आईटीआई बेतालघाट के उप नोडल अधिकारी *राजेंद्र पांडे* ने बताया कि कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

इतना ही नहीं कुमाऊं मंडल के 37 राजकीय आईटीआई में *ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम (DTS)* लागू किया गया है। इसके तहत छात्रों को संस्थान में प्रशिक्षण के साथ उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान चयनित कंपनियां नियमानुसार स्टाइपेंड भी देंगी।जानकारी के मुताबिक, आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार और अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इतना ही नहीं संस्थानों में समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न कंपनियां प्रतिभागियों का चयन करेंगी।

इसके अलावा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग केंद्र, MSME और बैंक अधिकारियों द्वारा सरकारी योजनाओं और ऋण संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।
जिसमे राजेंद्र पांडे ने बताया कि ITI  से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को *अग्निवीर भर्ती* में भी नियमानुसार वरीयता मिलेगी। साथ ही प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से ड्रेस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी राजकीय ITI या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क करने की अपील की।

JJN News Adverties