उत्तराखंड में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है… और इसका असर अब पूरे प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है।दरअसल देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है… वहीं भूस्खलन, आकाशीय बिजली और अचानक जलभराव का खतरा भी बढ़ गया है।वही पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है… रुद्रप्रयाग में सबसे ज्यादा 51 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई… जबकि हल्द्वानी, चमोली, टनकपुर समेत कई क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है।
हालात ऐसे हैं कि पिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट हाईवे पर पहाड़ी दरक गई… जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई और कई वाहन रास्ते में फंस गए… हालांकि राहत की बात ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि 5 अगस्त तक उत्तराखंड में मानसून का असर बना रहेगा… और कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है।ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों से दूर रहें… और बिना जरूरत पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने से बचें।फिलहाल, पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी है… और हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है।